UP:स्कूल टाइम में शिक्षक ने फरमाया आराम, बच्चों के सामने कुर्सी पर फैलाया पैर और ली गहरी नींद, फिर हुआ कुछ ऐसा
Deoria News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान और शिक्षक पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शिक्षक ड्यूटी पर ही बच्चों को पढ़ाने की जगह कुर्सी पर सोने लगा। उच्च अधिकारियों को पूरे मामले का संज्ञान लिया है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय महुई में तैनात एक शिक्षक कुर्सी पर पैर फैलाकर सो रहे हैं। उसी कक्षा में छात्र-छात्राएं उछल कूद कर रहे हैं।
बीएसए को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बीईओ सदर को जांच के लिए भेजा। शिक्षक ने बताया कि उमस के कारण उन्हें नींद आ गई थी।

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी सदर देव मुनि वर्मा को सत्यता की जांच के लिए स्कूल भेजा। सोमवार को स्कूल पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत शिक्षकों से उनका पक्ष जाना।
इसकी रिपोर्ट उन्होंने बीएसए को भेज दी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि स्कूल टाइम में सोने के बाबत सफाई में शिक्षक ने बताया कि उमस के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और नींद आ गई।
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि बीईओ सदर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications