Deoria News: छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर
Deoria News: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने दो दिन पूर्व छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। घायलों का देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक इन मनचलों का एनकाउंटर देवरिया के तरकुलवां क्षेत्र के परासिया मार्ग पर हुआ।इनकी पहचान धीरज पटेल और रितिक पटेल के रूप में हुई है। यह दोनों तरकुलवां क्षेत्र के ही रहने हैं। देवरिया के एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी के मुताबिक 4 अक्टूबर को दो छात्राएं स्कूल में पढ़ाई कर अपने घर लौट रहीं थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर चार मनचले आए और इन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

Recommended Video
पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम को सूचना मिली कि आरोपियों में से दो लोग परासिया मार्ग पर हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने इन मनचलों की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से भागने के लिए इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली मारकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया है।
एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उनका इलाज चल रहा है, छुट्टी मिलने के बाद इन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications