'संबंध नहीं रखोगी तो फोटो वीडियो....,' शादी के बाद प्रेमिका को दी धमकी, महिला ने बताई आपबीती
Deoria News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमे महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं । पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने तहरीर में लिखा है कि गहिरा के रहने वाले गोपी के साथ विवाह के पूर्व प्रेम संबंध था। विवाह के दो वर्ष बीतने के बाद भी गोपी उसे जहां देखता है, वहीं छेड़खानी करता है। हाथ पकड़ लेता है और शोर मचाने पर धमकी देता है।

इसके साथ ही यह भी कहता है कि संबंध नहीं रखोगी तो फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। वह पति को भी वीडियो भेजने की धमकी देता है। पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। केस दर्ज कर आरोपी गोपी की तलाश की जा रही ही। वह घर छोड़ कर फरार है।
शादी अनुदान के लिए पात्र कर ऑनलाइन आवेदन सकते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने 20 हजार रुपये कोषागार ई-पेमेंट प्रणाली के तहत पीएफएमएस के माध्यम से सीधे आवेदकों के खाते में भेजने की व्यवस्था की है।












Click it and Unblock the Notifications