Success Story: ड्राइवर पिता का बेटा बना अफसर, गांव से BPSC तक कुछ ऐसा रहा सफर
Success Story Deoria Boy Saurabh: कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। ये पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैटती हैं देवरिया के सौरभ पर। सौरभ ने कड़ी मेहनत और कम संसाधन में यह साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो मंजिल जरुर मिलती है। सौरभ के पिता ऑटो ड्राइवर हैं। लेकिन उन्होंने बच्चे की परवरिश में कोई कमी नहीं की। आइए एक नजर डालते हैं सौरभ के अब तक के सफर पर-
देवरिया के लार क्षेत्र के रहने वाले हैं सौरभ
सौरभ देवरिया के लार क्षेत्र के परशुराम ग्राम सभा के मगरैचा के रहने वाले हैं। सौरभ का जीवन आर्थिक अभाव में गुजरा है। इसके बाद भी इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज पूरे क्षेत्र में इनकी चर्चा हो रही है। इनकी इस उपलब्धि पर लोग बेहद खुश हैं।

बीपीएसी में मिली 67वीं रैंक
सौरभ ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल की है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और अच्छी योजना बनाई थी।
यह है शिक्षा
सौरभ की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई है। श्री मातेश्वरी शिक्षण संस्थान बरडीहा से सौरभ ने इंटर किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह प्रयागराज चले गए। प्रयागराज विश्वविद्यालय से इन्होंने विधि में बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री हासिल की। इसके बाद यहीं से इन्होंने परास्नातक किया।
पढ़ाई के साथ ही शुरु कर दी थी तैयारी
सौरभ ने ग्रेजुएश से ही बीपीएससी की तैयारी शुरु कर दी थी। प्रयागराज में ही इनके तैयारी का क्रम चल रहा था। इसी बीच बीपीएसी परीक्षा में बैटे और अच्छी रैंक हासिल की।
पिता हैं ड्राइवर
सौरभ के पिता ऑटो ड्राइवर हैं। इसके बाद भी उन्होंने बेटे के सपने को साकर करने के लिए दिन रात मेहनत की। सौरभ को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराई और आज परिणाम सबके सामने हैं।
संसाधनों की रही कमी
सौरभ को बचपन से ही कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। लेकिन उसने कभी हिम्मत नहीं हारी। संसाधनों के अभाव के बाद भी उसने प्रयास जारी रखा।
नोट्स बनाकर की तैयारी
सौरभ ने बातया कि किसी भी परीक्षा को निकालने के लिए जरुरी है कि आपके अपने बनाए नोट्स हो। साल्वड पेपर के आधार पर महत्वपूर्ण टाॅपिक्स की पूरी जानकारी अच्छे से करें। प्रतिदिन अध्ययन जरुर करें।
छात्रों से की अपील
सौरन ने कहा कि असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए। लगातार प्रयास जारी रखते हुए अपने कमियों को दूर करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications