गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन में सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं से हुई पुलिस की भिड़ंत

Gorakhpur news, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल अपने लाव-लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इस दौरान सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। काफी देर मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को काबू में कर लिया।

sp bsp workers fight with police in deoria

क्या बोले विनोद जायसवाल

विनोद जायसवाल ने कहा कि यहां लॉ एंड आर्डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। व्यापारियों की हत्याएं हो रही है। देश और देवरिया के बेरोजगार को कोई आय के साधन नहीं है। लगभग सभी फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। वहीं, जब उनसे चुनाव में किससे लड़ाई है पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। यह हुजूम देखकर आपको पता चल सकता है।

sp bsp workers fight with police in deoria

विनोद जायसवाल का हुआ था विरोध

बता दें, बसपा ने देवरिया सीट से विनोद जायसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। विनोद जायसवाल के प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होते ही नियाज अहमद के समर्थकों ने विरोध किया था। उन्होंने बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+