UP: एक साथ 6 लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों से गांव जल्द आने का सोनू ने किया था वादा
Deoria के वनकुल गांव के रहने वाले सोनू शाह सहित 6 परिजनों की उत्तराखंड से गांव आते समय बलरामपुर में सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम है।

Deoria News: देवरिया जिले के श्रीरामपुर थानाक्षेत्र स्थित वनकुल गांव में उस समय मातम पसर गया जब इसी गांव के रहने वाले सोनू साह का पूरा परिवार बलरामपुर के पास सड़क हादसे में समाप्त हो गया। सोनू साह विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने कार से उत्तराखंड से अपने पैतृक गांव आ रहे थे। शनिवार भोर में बलरामपुर में कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी। सोनू का अपने गांव और ग्रामीणों से खासा लगाव था।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के वनकुल गांव के रहने वाले सोनू साह उत्तराखंड के लालकुंआ स्थित पेपर मिल में काम करते थे। 20 अप्रैल को उनकी साली की शादी थी। सोनू ने शादी से पहले ही यहां आने की योजना बना ली ताकि वह अपने गांव व बिहार के मीरगंज स्थित अपने ससुराल दोनों जगह घूम सके। शिफ्ट डिजायर कार से अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार रात देवरिया के लिए निकल पड़ा। कार में सोनू शाह अपनी पत्नी सुजावती देवी (29) वर्ष, बेटी रुचिका 7, बेटा दिव्यांशु 4, भाई रवि शाह 18, बहन खुशी 16 वर्ष के साथ सवार हो गए।

वह बलरामपुर के उतरौला मार्ग पर पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार सभी लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सोनू शाह के बगल में उनका भाई बैठा था। पीछे पत्नी, चार साल का मासूम बेटा, बेटी व बहन बैठे हुए थे। इस दर्दनाक हादसे में सभी एक साथ मौत की नींद सो गए।

गांव में पसरा मातम इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। सभी इस हादसे की खबर से सदमे में थे। गांव के रहने वाले आलोक बताते हैं कि सोनू होली पर अपने गांव आया था। इस दौरान उसने ग्रामीणों के साथ जमकर होली खेली थी। सभी लोगों से एक- एक मिला था। गांव से जाते समय उसने जल्द ही गांव आने का वादा किया था। लेकिन उसके परिवार की इस तरह मौत से पूरे गांव में मातम है।
Recommended Video

ऐसे बचा बड़ा भाई कार में सोनू शाह के बड़े भाई भी आ रहे थे। संंख्या अधिक होने के कारण बैठने में दिक्कत हो रही थी। जिसकी वजह से बड़े भाई सुदामा ने हल्द्वानी से ट्रेन पकड़ने का निर्णय लिया और वहीं उतर गए। अभी वह कुछ दूर ही थे कि परिजनों के मौत की सूचना मिली।












Click it and Unblock the Notifications