Deoria News: मातम में बदलीं होली की खुशियां, दादा व पोते ने एक साथ ऐसे तोड़ा दम

देवरिया में शुक्रवार शाम दादा- पोते की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

accident

Deoria News: देवरिया में एक ऐसा हादसा हो गया जिससे होली की तैयारी में जुटे परिवार की खुशियां मातम में बदल गयी। दादा व पोते ने एक साथ दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम को होली की खरीददारी कर बाइक से घर लौट रहे दादा व पोते पिकअप की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव के रहने वाले चंद्रबली कुशवाहा व उनका पोता सतीश बाइक से होली की खरीददारी करने कंचनपुर चौराहे पर गए थे। बाजार करने के बाद वह घर लौट रहे थे। अभी वह देवरिया- कसया मार्ग पर रतनपुर चौराहे के पास पहुंचे थे ही थे कि तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी गयी। मृतक युवक की मां धर्मावती का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष तरकुलवा दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

      गोरखपुर: बढ़ते आपराधिक मामलों व प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर क्या बोले लोग, आप भी सुने

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+