Deoria News: प्रेमचंद यादव की जमीन पैमाइश के विरोध में रोड जाम करने वाले प्रशासन की सख्ती के बाद भागे
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के फतेहपुर में पूर्व जिलापंचायत सदस्य मृत प्रेमचंद यादव की जमीन की पैमाइश का सोमवार को लोगों ने विरोध किया। भारी भीड़ ने इसके विरोध में रोड जाम करने की कोशिश की। प्रशासन की सख्ती के बाद हल्का बल प्रयोग करने के बाद भीड़ को भागना पड़ा।
फतेहपुर के अभयपुर में सोमवार को भारी भीड़ ने रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर बैरियाघाट चौराहा जाम करने का प्रयास किया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस और राजस्व की टीम ने जमीन नापनी शुरू की।

बता दें कि फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड में नामजद प्रेम यादव समेत पांच आरोपियों के घर पर शुक्रवार की शाम प्रशासन ने सरकारी जमीन से बेदखली का नोटिस चस्पा करा दिया है। नोटिस चस्पा होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। सरकारी जमीन पर मकान बनवाने के मामले में प्रेम यादव पर 31 हजार और चार अन्य आरोपियों पर 39 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications