UP: 11 साल की किशोरी जब मांग में सिंदूर भरे पहुंच गयी स्कूल, पूरी कहानी जान उड़े सभी के होश
Deoria News: देवरिया के लार क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 11 साल की किशोरी को कुछ रुपयों की लालच में हरियाणा बेच दिया जाता है। उसकी शादी 48 साल के दूल्हे से करा दी जाती है। कुछ दिन बाद किशोरी घर भाग आती है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
इस पूरे मामले की जानकारी उस समय हुई जब किशोरी अपने स्कूल गयी। वहां प्रधानाध्यापक ने जब उसकी मांग में सिंदूर देखा तो उनके होश उड़ गए। किशारी ने पूरी कहानी अध्यापक से बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी ने अपनी पूरी आपबीती बताई।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके माता-पिता को अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा देकर 20 जून को उसे 80 हजार रुपये में हरियाणा के एक अधेड़ के हाथों बेच दिया। पहले उसे जानकारी नहीं थी कि उसकी शादी किससे होगी। वहां 48 साल के व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई। मौका देख मैं वहां से भाग निकली। 18 जुलाई को देवरिया घर आ गई।
लार थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की पूरी बात सुनने के बाद इस पूरे मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications