Deoriaओम प्रकाश राजभर को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने कही यह बड़ी बात

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को देवरिया का दौरे पर थे।इस दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में टेढ़े-टेढ़े लोग सीधे हो रहे हैं।बहुत लोग अभी सीधे ह

Deoria News : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को देवरिया का दौरे पर थे।इस दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में टेढ़े-टेढ़े लोग सीधे हो रहे हैं।बहुत लोग अभी सीधे होने वाले हैं।ओमप्रकाश राजभर की तरह अन्य लोग भी सीधे हो जाएंगे।हां एक बात और कहूंगा कि अगर सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।

manoj

दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद मनोज तिवारी रविवार को वह गोपालगंज जा रहे थे।इस बीच वह देवरिया के राघवनगर में मीडियाकर्मियों से बात कर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव में विरोध कर रहे थे अब वह सरकार की तारीफ कर रहे हैं।ऐसी बहुत सारी अराजक शक्तियां चुनाव में भाजपा का विरोध कर रही थी। ओमप्रकाश राजभर भी उनमें एक हैं।बीजेपी सरकार अराजकतत्वों पर कड़ाई कर रही है। जबकि ईमानदारों को प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तिओं को समाज के हर वर्ग के लोगों को का सम्मान करना चाहिए।सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+