देवरिया: रेप में असफल हुआ तो महिला को जिंदा जलाया, आरोपी अरेस्ट
Deoria news, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में बीते दिनों महिला को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दुष्कर्म में असफल होने पर जिंदा जला दिया
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 13 अप्रैल को महिला से दुष्कर्म में असफल युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। महिला गंभीर हालत में अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
इस मामले में नामजद युवक दिलीप कुमार उर्फ टारजन राजभर को मुखबिर की सुचना के बाद 12 बोर जिन्दा कारतूस और एक 12 बोर के देशी तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की मानें तो पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। युवक के पीड़िता से अवैध संबंध थे।