दुष्कर्म में हुआ नाकाम तो सनकी युवक ने पेट्रोल छिड़क महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल दहला देने वाली खबर समाने आई है। यहां दुष्कर्म में नाकाम रहने पर एक सनकी युवक ने पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 35 साल की विधवा महिला शौच करने खेत की तरफ गई थी। तभी कुछ स्थानीय युवक महिला के साथ जबरदस्ती की कोशिश करने लगे। महिला ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

85 प्रतिशत जली महिला

85 प्रतिशत जली महिला

मौके पर पहुंचे परिजनों और आस-पास के लोगों से घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। भटनी थाने की पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच कर महिला के बयान दर्ज किए है। वहीं, डॉक्टरों की मानें तो महिला 85 प्रतिशत जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर है। आरोपी की पहचान दिलीप राजभर उर्फ तार्जन के रूप में हुई है, जो फरार है। पुलिस को दिए अपने बयान में, पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ पहले भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

क्या कहा पुलिस ने

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि महिला के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। फिलहाल आरोप अभी फरार है, जिसे जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

ये भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री की संसदीय सीट वाराणसी में क्या हैं सियासी समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+