मां ने बुक कराई Flight और Train की टिकट, खर्च भी दी, तब लापता बेटी को ढूंढने निकली देवरिया पुलिस
Deoria Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से यूपी पुलिस का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक युवक अपने ही गांव की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर लेकर फरार हो गया। लड़की के गायब होने के बाद उसकी मां उसकी काफी खोजबीन की।
काफी खोजबीन करने के बाद जब बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद गायब लकड़ी की लोकेशन मुंबई में मिली। आरोप है कि मुंबई से लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस ने लड़की की मां से रुपए लिए।

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा फ्लाइट और ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए कहा गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने रास्ते का खर्च भी लिया। पुलिस टीम लड़की की मां के खर्च पर मुंबई गई और वहां से लड़की को बरामद कर ली।
लड़की को बरामद करने के बाद पुलिस कर्मियों ने लड़की को ट्रेन से लेकर मुंबई से देवरिया पहुंचे और उसे उसकी मां को सौंप दिया। घर पर मां के साथ रहने के बाद अब एक बार फिर लड़की अपने घर से गायब हो गई है तथा मां थाने का चक्कर लगा रही है।
लड़की की मां का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह पूरा मामला बता रही। फिलहाल, देवरिया पुलिस से जुड़ा यह पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
फ्लाइट से जल्दी पहुंचेंगे तब बरामद होगी लड़की
दरअसल, यह पूरा मामला देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला एक युवक अपने ही गांव की रहने वाली किशोरी के मई 2024 में लेकर फरार हो गया था। इस मामले में किशोरी की मां ने लड़के के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो जून महीने में पुलिस को लड़की की लोकेशन मुंबई में मिली। उसके बाद पुलिस द्वारा लड़की की मां से कहा गया कि लड़की का लोकेशन मुंबई में मिला है। यदि आप चाहती हैं की लड़की जल्द बरामद हो तो फ्लाइट का टिकट बुक कर दीजिए।
उसके बाद लड़की की मां ने एक सब इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल वह एक पुरुष कांस्टेबल को मुंबई जाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का टिकट बुक कराया। टिकट बुक करने के बाद पुलिस मुंबई गई और वहां से लड़की को बरामद कर ली।
मुंबई जाते समय पुलिस टीम द्वारा रास्ते का खर्च भी लिया गया था। इतना ही नहीं वापस लौटते समय पुलिस ने लड़की की मां से ट्रेन का टिकट भी बुक करवाया। महिला का कहना है कि उसके करीब 40 हजार रुपए खर्च हुए। घर आने के बाद उसकी लड़की थी गायब हो गई है।
फिलहाल इस मामले में देवरिया पुलिस का कहना है कि सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications