Deoria News: देवरिया पुलिस ने बिहार से आए साल्वर को किया गिरफ्तार
Deoria News: देवरिया पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे साल्वर को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रुप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला है।
राज्य मुख्यालय से आई सूचना के अनुसार पुलिस ने साॅल्वर को शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसका नाम चंद्रभूषण पुत्र विनय सिंह है। उसका पता बिहार के मुंगेर जिले का कासिम बाजार है। हालांकि, पुलिस उसके बताए पते को तस्दीक करने में जुटी है।

वह देवरिया निवासी अजीत साहनी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलने के बाद रूपये के लेन देन करने का सौदा हुआ था, लेकिन वह पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस असली आवेदक की तलाश कर रही है, जिसने फर्जी तरीके परीक्षा पास करने का सौदा किया था।
सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे साल्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications