Deoria News: पहले पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत, फिर घर के पास कर दिया दफन, सामने आई यह बड़ी वजह
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है और शव को घर के पास ही दफन कर दिया। मामला संज्ञान आने पर पहुंची पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर लिया है।
कई वर्षों से पति पत्नी में चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाड गांव निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र सूर्यनाथ सिंह की शादी 2006 में भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपरा पूरन गांव निवासी अनिता से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब ठीक ठाक रहा। करीब चार वर्षों से पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। उसके बाद रिश्ता बिगड़ गया। पुलिस के मुताबित इंद्रपाल की पत्नी गांव में बने घर पर रहती थी वहीं इंद्रपाल के स्वजन गांव के बाहर बने मकान पर रहते थे। इंद्रपाल हिमांचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों वह छुट्टियों में गांव आया हुआ है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, छठ से पूर्व पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने गड्ढा खोदकर पत्नी के शव को दफना दिया।
महिला के भाई ने दी तहरीर
मामले में पुलिस ने मृतका के भाई गिरजेश मल्ल की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया की आरोपित की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पति ने स्वीकार की हत्या की बात
मृतका के मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने इंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इंद्रपाल ने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की। उसने पूरा घटनाक्रम बताते हुए शव दफनाने की बात बताई। इंद्रपाल को लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंची व शव को गढ्ढे से खोद कर निकलवाया।












Click it and Unblock the Notifications