Deoria: नाबालिग खिलाड़ी से मालिश करवाते हुए क्रिकेट कोच का VIDEO वायरल, अधिकारियों ने किया सस्पेंड
Deoria News: रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट स्टेडियम के क्रिकेट कोच अब्दुल अहद को हॉस्टल में प्रशिक्षु खिलाड़ी द्वारा मसाज कराने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोच को सस्पेंड कर दिया है।

Deoria News: खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria) जिले से है। यहां प्रशिक्षु खिलाड़ी से तेल मालिख कराने का क्रिकेट कोच अब्दुल अहद का एक वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट स्टेडियम में तैनात क्रिकेट कोच को खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। तो वहीं, इस मामले में कोच ने खेल के दौरान चोट लगने पर मालिश कराने की बात कही है।
वहीं, इस मामले में खेल निदेशक ने डिप्टी डायरेक्टर्स स्पोर्ट्स आरएन सिंह को जांच अधिकारी के रूप में नामित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट स्टेडियम में क्रिकेट व वालीबॉल का छात्रावास है। छात्रावास में क्रिकेट के 25 व वालीबॉल में 15 खिलाड़ी हैं। दो या तीन दिन पहले स्टेडियम हास्टल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें क्रिकेट के कोच अब्दुल अहद द्वारा एक प्रशिक्षु खिलाड़ी से तेल मालिश कराया जा रहा है।
वीडियो में कोच अर्धनग्न अवस्था में पेट के बल लेटकर मोबाइल देख रहा है और प्रशिक्षु खिलाड़ी पीठ के नीचे मालिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रशिक्षु खिलाड़ी चंदौली और कोच गाजीपुर जिले के निवासी बताए जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। हालांकि, यह वायरल वीडियो अगस्त महीने का बताया जा रहा है। इसके अलावा पीड़ित का एक और वीडियो वायरलहुआ है, जिसमें वह अपने कोच पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आया।
प्रशिक्षु का आरोप था कि कोच अब्दुल बहद अक्सर गाली-गलौज करते हैं। अपनी मालिश कराते हैं और घर नहीं जाने देते। साथ ही पिताजी को फोन आता है तो बात नहीं करने देते। तो वहीं, इस मामले में कोच अब्दुल अहद ने बताया, 'अगस्त महीने में शाम को बैडमिंटन खेलते वक्त गिर गए थे, जिस वजह से के पीठ में चोट लग गई थी। इसी कारण खिलाड़ी से तेल दवा लगवाई थी। इसमें और कोई बात नहीं है। अब यह वीडियो किसने और क्यों बना लिया? यह नहीं पता है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि हास्टल हमारा परिवार है और सभी खिलाड़ी परिवार के सदस्य की तरह है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम सौरभ सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी शामिल है। कमेटी तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications