Deoria News: मछली पकड़ने गए मछुआरों के उड़े होश,देखा कुछ ऐसा

देवरिया के लार क्षेत्र में बहने वाली गंडक नदी में बुधवार की सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। यह चार दिनों से घर से लापता था।

dubane

Deoria News: देवरिया जिले के लार क्षेत्र में बुधवार की सुबह गंडक नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह मछली पकड़ने गए मछुआरों ने नदी में शव उतराता देखा। इनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सतीश शर्मा नामक युवक के रुप में की। सतीश चार दिनों से अपने घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, लार क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव के रहने वाले सुमंत शर्मा का बेटा सतीश चार दिनों से लापता था। वह घर से मंदिर जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा उसके परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। इस मामले में पुलिस भी अपहरण का केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। र बुधवार की सुबह मछुआरे गंडक नदी में चनुकी घाट पुल के नीचे मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच उन्होंने एक शव नदी में उतराता देखा।

इसके बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला। चार दिनों से लापता युवक के पिता भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने शव की पहचान सतीश के रुप में की। मां हेवती मौत की खबर से सदमे में है।

सीओ देव आनंद ने बताया कि बुधवार की सुबह गंडक नदी में शव उतराता मिला। शव की पहचान सतीश के रुप में हुई है। परिजनों ने इसकी पुष्टि की है।
परिजनों का कहना है कि बेटा होनहार था। घर की आर्थिक स्थिति के बारे में हमेशा सोचता था। वह हम सभी के लिए कुछ करना चाहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+