Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव के रहने वाले युवक की मौत 11 हजार वोल्ट करंट की तार के संपर्क में आने से हो गया।

Deoria News: देवरिया के रुद्रपुर को कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा के चौहान टोले के रहने वाले एक युवक की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी। बुधवार सुबह यह घटना उस समय हुई जब युवक घर की टंकी का ढक्कन लगाने के लिए छत पर गया था। इसी समय वह 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ गया।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, चौहान टोला के रहने वाले अवधेश सुबह पानी के टैंकर ऊपर चढ़कर ढक्कन बंद कर रहा था। तभी वह अचानक पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
अवधेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे छत पर भागे गए। बेेटे को मृत देख मां के होश उड गए और वह बेहोश हो गयी। भाईयों का रो- रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि बहुत समय से यह तार यहां से हटाने की मांग की जा रही है। लेकिन विभाग के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पुलिस अधिकारी उमेश बाजपेयी ने कहा कि युवक छत पर पानी की टंकी का ढक्कन लगा रहा था। करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications