दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में जोमैटी डिलीवरी बॉय का मिला शव, चाइनीज मांझे से सिर कटने की है आशंका
नई दिल्ली, अगस्त 09। देश की राजधानी दिल्ली में फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास फरीदाबाद की ओर जाने वाले हाईवे पर यह शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने यह आशंका जताई है कि मृतक किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है, जिससे उसकी मौत हो गई। शव का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है।

प्रहलादपुर का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान 32 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, जो पुल प्रहलादपुर की विश्वकर्मा कालोनी में रहता था और जोमैटो कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता था। हादसे के वक्त नरेंद्र के पास पैशन प्रो बाइक भी बरामद हुई है।
चाइनीज मांझे से कटा सिर!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक जब फूड डिलीवरी के लिए जा रहा था तो उसका सिर चाइनीज मांझे से कट गया, जिसके बाद वो सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। हालांकि मृतक के शरीर पर कहीं मांझा फंसा हुआ नहीं मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के हैं दो छोटे बच्चे
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना की जांच बदरपुर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है और पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर् कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मृतक के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी, छोटा भाई और दो बच्चे शामिल हैं।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications