दिल्ली के सुश्रुत ट्रामा सेंटर में घुसा यमुना का पानी, मरीजों को LNJP अस्पताल में किया रेफर

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ सुश्रुत ट्रामा सेंटर में पानी भर जाने के बाद कई मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर पार करने के बाद अब 208.48 पर पहुंच गया है। वहीं, बढ़ते जलस्तर के कारण सरकार, प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर है।

बाढ़ की स्थिति पर लोक नायक अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर हमने कई मरीजों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से लोक नायक अस्पताल में स्थानांतरित किया है। आपातकालीन मामलों से निपटने के लिए हमने 70 से अधिक बिस्तर खाली रखे हैं। बिजली जाने का खतरा है और हम आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हर संभव एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

Yamuna water

केंद्र की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर की स्थापना साल 1998 में एलएनजेपी अस्पताल के एक सहायक के रूप में की गई थी। यहां यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, हथिनी कुंड बैराज में हरियाणा के असामान्य रूप से अधिक पानी छोड़े जाने कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है, जिससे जलस्तर और न बढ़ सके।

उफनाती नदी का पानी अब शहरों में भी प्रवेश करने लगा है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीरी गेट और रिंग रोड के पास मठ बाजार में पानी घुस गया, जहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+