Women reservation bill: आतिशी बोलीं- सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को सरकार दे 50 फीसदी आरक्षण

Women reservation bill: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई है। संसद के विशेष सत्र में ये बिल मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा पेश किया गया। इस बिल को मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल नाम दिया गया है। इस बिल पर अब बुधवार को लोकसभा में चर्चा होगी।

महिला आरक्षण बिल जो 1996 से अधर में लटका हुआ है, अगर ये बिल पास हो जाता है तो लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं। वहीं अब महिला आरक्षण विधेयक पर दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी ने इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

 Atishis reaction on Women Reservation Bill

मंत्री ने कहा महिला आरक्षण बिल का स्‍वागत करते हैं और इस बिल का सैद्धांतिक रूप से समर्थन करते हैं। उन्‍होंने कहा महिला आरक्षण बिल अभी तक मैंने देखा नहीं है हालांकि इस बिल के पास होने से राजनीति में महिलाओं की सहभागिता और बढ़ेगी और उन्‍हें अधिक मौके मिलेंगे।

इसके साथ ही मंत्री आतिशी ने कहा न केवल राज्य विधानसभाओं और संसद में महिलाआं के लिए आरक्षण होना काफी नहीं है, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में भी 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।

मंत्री ने कहा संसद और विधानसभाओं, नगरपालिकाओं और पंचायतों में आरक्षण करना काफी नहीं है इससे आम महिलाओं को क्‍या लाभ मिल रहा है? मेरा सरकार से अनुरोध है कि सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण होना चाहिए। जिससे देश की आम महिलाओं को लाभ होगा।

जानिए क्‍या है महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण बिल में लोकसभा और राज्‍यों की विधानसभाआं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्‍ताव है। जिसमें 33 प्रतिशत आरक्षण में एक तिहाई सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होने की बात थी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किए जाने का भी प्रस्‍ताव भी थी। बता दें दिसंबर 2023 के डाटा के अनुसार मौजूदा समय में लोकसभा में महिला सांसदों की संख्‍या 78 है जो कुल सांसदों की संख्‍या का 15 प्रतिशत हैं और राज्‍यसभा में सांसदों की भागीदारी कुल 14 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+