दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बीवी को जिंदा जलाने के लिए लाया था पेट्रोल, खुद जला पति तो पत्नी ने बचाई जान

Google Oneindia News

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक पति के साथ जो हुआ, वह सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, एक पति अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के लिए पेट्रोल लेकर आया और पत्नी पर छिड़क दिया। आग लगाते वक्त वो खुद जल गया। लेकिन पत्नी ने ऐन वक्त पर उसकी जान बचा ली। आग लगने से घायल पति को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि यह पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Wife saved her husbands life in delhi

यह पूरा मामला दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरिफ मेरठ गया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह वहीं फंस गया। लॉकडाउन खुलने के बाद बीते दिनों वह दिल्ली लौटा। जिसके बाद आरिफ और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लॉकडाउन की वजह से दोनों के बीच बनी दूरियों ने भी यह विवाद कम नहीं किया। इसलिए मेरठ से लौटकर 35 वर्षीय आरिफ ने इस विवाद को जड़ से खत्म करने का प्लान बनाया और उसने पत्नी और खुद को मार डालने का प्रयास किया।

मंगलवार को वह अपनी पत्नी को जलाने के लिए पेट्रोल लेकर आया और 'खुद भी मरूंगा और तुझे भी लेकर ही मरूंगा' कहते हुए पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेता है। बाद में बीवी ही जलते पति पर कंबल डालकर जान बचाती है। पीड़ित का कहना है कि पिछले 5 साल से दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग होना चाहते थे। इसी वजह से व्यक्ति घर से मेरठ गया था। फिलहाल आरिफ को नजदीकी अस्पताल लाल बहादुर शास्त्री में भर्ती करा दिया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें:- सोनू सूद से BJP विधायक ने मांगी मदद तो भड़की अलका लांबा, कही यह बातये भी पढ़ें:- सोनू सूद से BJP विधायक ने मांगी मदद तो भड़की अलका लांबा, कही यह बात

Comments
English summary
Wife saved her husband's life in delhi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X