रात भर पति के शव के साथ सोई रही पत्नी, सच्चाई पता चलने पर किसी को नहीं हुआ विश्वास
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी को पाने की चाहत में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की तो सच्चाई का पता चल गया। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ये मामला उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके का है।

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, समयपुर बादली इलाके में स्थित एक मकान में सोनू (24) अपनी पत्नी और एक साल की बेटी के साथ रहते थे। सोनू 8 सितंबर की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में पत्नी और बेटी के साथ सोने चले गए। सुबह अचानक जब सोनू के बिस्तर पर मृत होने की खबर फैली तो सभी के होश उड़ गए। घटना के बाद 9 सितंबर को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना देने वाली सोनू की बहन थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सच्चाई पता चलने पर किसी को नहीं हुआ विश्वास
पुलिस पूछताछ में मृतक सोनू की पत्नी ने बताया कि रात के वक्स किसी ने चुपके से आकर उसके पति की हत्या कर दी। महिला ने यह भी बताया कि उन्हें रात में हुई घटना के दौरान कोई शोर-शराबा भी सुनाई नहीं दिया। सोनू की पत्नी ने इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार तक लगाई। पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो उसे सोनू की पत्नी पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले सोनू की पत्नी का मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच शुरू की। उसकी कॉल डिटेल से खुलासा हुआ कि वो 26 साल के अपने पड़ोसी सागर से लगातार संपर्क में थी। शक के आधार पर पुलिस ने सागर को पूछताछ के लिए बुलाया।

प्रेमी ने बताई खौफनाक दास्तां
सख्ती से हुई पूछताछ में सागर टूट गया और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म का इकबाल कर लिया। सागर ने पुलिस को बताया कि सोनू उस रात अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ ऊपर कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान सागर पास की छतों से उतरकर आया और नायलॉन की रस्सी से से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने सुबह रोने का ड्रामा किया और कहा कि कोई हत्या करके चला गया। उसने यह भी बताया कि दोनों भाग जाना चाहते थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सागर और मृतक सोनू की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications