कौन हैं Virendra Sachdeva, जिन्हें बनाया गया दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष?

Virendra Sachdeva: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है। आइए जानते हैं वीरेंद्र सचदेवा के बारे में....

Virendra Sachdeva

Virendra Sachdeva: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को BJP ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में AAP द्वारा हारने के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आदेश गुप्ता के इस्तीफे देने के बाद से बतौरा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र सचदेवा काम कर रहे थे।

ऐसा बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सचदेवा पिछले 3 महीने से काफी सक्रिय थे और AAP सरकार के खिलाफ उनके नेतृत्व में लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। ऐसी संभावना है कि वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बीजेपी दिल्ली में पहले से ज्यादा आक्रामक दिखाई दी, इसलिए उन्हें दिल्ली बीजेपी का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं वीरेंद्र सचदेवा के बारे में....

कौन हैं वीरेंद्र सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा का परिवार पाकिस्तान से शरणार्थी के तौर पर दिल्ली आया था। शुरुआत में उनका परिवार चांदनी चौक में रहा और फिर पूर्वी दिल्ली में रहने लगा। वीरेंद्र सचदेवा का राजनीतिक सफर भी काफी संघर्ष भरा रहा है। राजनीतिक सफर की शुरूआत वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ता के रूप में साल 1988 से की थी। वह मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष और अब कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं। सचदेवा की संगठनात्मक पकड़ बहुत मजबूत है। इसलिए वह संगठन में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के प्रमुख के तौर पर भी रहे हैं।

Recommended Video

      Adesh Gupta Resigns: MCD चुनाव में हार के बाद Adesh Gupta का पद से इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी |*News

      वीरेंद्र सचदेवा की है पत्रकारिता की पढ़ाई
      वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है वह दो वर्ष तक एक सांध्य अखबार में रिपोर्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। शुरुआत में वो चांदनी चौक से बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे और बाद में मयूर विहार जिले से अध्यक्ष भी रहे। साल 1990 में वीरेंद्र सचदेवा समिति के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद बाजार सीताराम मंडल में महामंत्री और अध्यक्ष भी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरेंद्र सचदेवा साल 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+