Shelly Oberoi: कौन हैं शैली ओबरॉय, जो दोबारा चुनी गईं दिल्ली की मेयर
शैली ओबरॉय दोबारा से मेयर का चुनाव जीत गई हैं। इस बार वो निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

Who is Shelly Oberoi AAP Delhi Mayor: दिल्ली नगर निगम(Delhi MCD Election) को फिर से नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय दोबारा से मेयर चुन ली गई हैं, क्योंकि बीजेपी ने अपना प्रत्याशी उतारने से इनकार कर दिया। आइए जानिए आखिर कौन हैं दिल्ली की नई मेयर शैली ओबरॉय....

कौन हैं शैली ओबरॉय
शैली ओबरॉय 39 वर्ष की हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शैली ओबरॉय ने वार्ड 86- पूर्वी पटेल नगर (नई दिल्ली) से पहली बार एमसीडी चुनाव लड़ा और जीता। वार्ड 86- पूर्वी पटेल नगर इलाका भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र का है। उन्होंने बीजेपी कीदीपाली कपूर को 269 वोटों से चुनाव हराया था।

कहां तक की है शैली ओबरॉय ने पढ़ाई
दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत होने के अलावा शैली ओबरॉय भारतीय वाणिज्य संघ (Indian Commerce Association) की लाइफ टाइम मेंबर भी हैं। शैली ओबरॉय ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से दर्शनशास्त्र (Philosophy) में डॉक्टरेट की पढ़ाई की है। शैली अपने कॉलेज में सबसे ज्यादा नंबर लाने वालीं स्कॉलरशिप होल्डर भी थीं।

शैली ओबरॉय को मिल चुके हैं कई पुरस्कार
इसके अलावा शैली ओबरॉय को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। शैली ओबरॉय ने आईसीए सम्मेलन में स्वर्ण पदक (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) जीता था। शैली ओबरॉय को "मिस कमला रानी पुरस्कार" से भी सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications