Sanjeev Khirwar: कौन हैं संजीव खिरवार, जिन्हें बनाया गया दिल्ली MCD का नया कमिश्नर? पत्नी भी थीं अफसर
Who is MCD Commissioner Sanjeev Khirwar: दिल्ली नगर निगम को नया कमिश्नर मिल गया है और इस नियुक्ति के साथ ही एक बार फिर एक पुराना लेकिन बेहद चर्चित नाम सुर्खियों में लौट आया है। 1994 बैच के IAS अधिकारी संजीव खिरवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली MCD का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। 2022 में हुए एक विवाद के बाद संजीव खिरवार देशभर में चर्चा का विषय बन गए थे।
अब करीब तीन साल बाद उनकी वापसी दिल्ली के सबसे अहम प्रशासनिक पदों में से एक पर हुई है। संजीव खिरवार ने 1992 बैच के IAS अधिकारी अश्विनी कुमार की जगह ली है, जिनका ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है।

इस नियुक्ति की जानकारी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय को भी दे दी गई है। MCD कमिश्नर का पद इसलिए भी अहम माना जाता है, क्योंकि दिल्ली की सफाई, सड़कें, सीवर, पार्क, इंफ्रास्ट्रक्चर और नगर निगम की आर्थिक सेहत सीधे तौर पर इसी पद से जुड़ी होती है।
🟡 who is IAS Sanjeev Khirwar: कौन हैं संजीव खिरवार?
- संजीव खिरवार वर्तमान में दिल्ली नगर निगम (MCD) के कमिश्नर हैं। संजीव खिरवार 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं। संजीव खिरवार अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के अधिकारी हैं।
- संजीव खिरवार दिल्ली में पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह राजस्व आयुक्त, पर्यावरण विभाग के सचिव और ट्रेड एंड टैक्स कमिश्नर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
- संजीव खिरवार के शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी-टेक और इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। उनके प्रशासनिक सफर की शुरुआत चंडीगढ़ में एसडीएम के तौर पर हुई थी, जहां से उन्होंने अपनी नौकरशाही यात्रा को आगे बढ़ाया।
- संजीव खिरवार की पत्नी भी रिंकू दुग्गा भी अधिकारी थीं। दिल्ली में हुए एक विवाद के करीब एक साल बाद खिरवार की पत्नी रिंकू दुग्गा को सेवा से हटा दिया गया था।
- रिंकू दुग्गा भी 1994 बैच की IAS अधिकारी थीं। केंद्र सरकार ने उनके सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद फंडामेंटल रूल्स और सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स, 1972 के प्रावधानों के तहत उन्हें अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया था।
🟡 कठिन वक्त में जिम्मेदारी, बजट और आर्थिक संकट की चुनौती
संजीव खिरवार ऐसे समय MCD की कमान संभाल रहे हैं, जब नगर निगम को कई बड़े प्रशासनिक और वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ रहा है। इसी महीने के अंत में MCD का बजट पेश होना है और निगम पहले से ही फंड की कमी, कर्मचारियों के वेतन और विकास कार्यों को लेकर दबाव में है।
MCD कमिश्नर के तौर पर खिरवार की जिम्मेदारी सिर्फ रोजमर्रा के कामकाज तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उन्हें अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बैठाने और नीतियों को जमीन पर उतारने का भी काम करना होगा।











Click it and Unblock the Notifications