कौन हैं डॉ पंकज कुमार सिंह? दो दिन पहले मां का निधन हुआ, आज नम आंखों से ली मंत्री पद की शपथ
Who is Dr Pankaj Kumar Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज राजधानी भगवामय हो गई। दिल्ली में भाजपा ने लंबे वनवास के बाद आज सरकार बना ली है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और उनके साथ दिल्ली के 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
दिल्ली में मंत्री पद की शपथ लेने वाले 6 मंत्रियों में डॉ पंकज कुमार सिंह भी शामिल हैं। आइए जानते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में शामिल हुए डॉ पंकज कुमार सिंह कौन हैं, कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उन्हें भाजपा ने मंत्री क्यों बनाया।?

एक दिन पहले ही पंकज सिंह की मां का हुआ है निधन
बता दें विकासपुरी सीट से विधायक बने डॉ पंकज गुप्ता ने आज नम आंखों से मंत्री पद की शपथ ली क्योंकि दो दिन पहले डॉक्टर पंकज ने अपनी मां को खो दिया है। 18 फरवरी को मां के निधन के बाद डॉक्टर पंकज की जीत का जश्न मातम में बदल गया। एक दिन पहले ही डॉक्टर पंकज ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया और आज मंत्री पद उन्होंने शपथ ली।
डॉ. पंकज कुमार सिंह कौन हैं?
डॉ पंकज सिंह पेशे से डेंटल डॉक्टर हैं। पंकज सिंह बिहार के बक्सर जिले के मूल निवासी हैं । उन्होंने 1998 में मगध विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी में डिग्री हासिल की। अपने पेशेवर करियर के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। , उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी एक दंत चिकित्सक हैं, और उनकी दो बेटियाँ, भव्या और प्रज्ञाता हैं।
डॉ पंकज कुमार की पढ़ाई, संपत्ति
पंकज कुमार सिंह ने बिहार के मगध विश्वविद्यालय से बीडीए की डिग्री 1998 में हासिल की है और दिल्ली में डेंटल सर्जन हैं। संपत्ति की बात करें तो दिल्ली सरकार के नवनियुक्त मंत्री की कुल संपत्ति चुनावी हलफनामें के अनुसार 4 करोड़ से अधिक है। हालांकि पंकज सिंह पर एक लाख रुपये का कर्जा भी है।
डॉ पंकज सिंह को क्यों बनाया गया कैबिनेट मंत्री?
दिल्ली की विकासपुरी सीट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण डॉक्टर पंकज सिंह का बिहारी बैंग्राउंड ने अहम भूमिका निभाई। पूर्वांचल के मतदाताओं का समर्थन न केवल विकासपुरी भाजपा को जीत दिलाई बल्कि अन्य सीटों पर भी पूर्वांचली, बिहारी वोटरों ने भाजपा पर जमकर प्यार बरसाया है। जिसके बदले पंकज सिंह को मंत्री बनाकर पूर्वांचलियों को खुश कर दिया है। डॉ. पंकज कुमार सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल कर पूर्वांचल से मिले समर्थन का आभार जताया है।
पहली बार विधायक बनते ही डॉ पंकज सिंह बने मंत्री
विधायक चुने जाने से पहले पंकज सिंह ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पार्षद भी रहे। पंकज सिंह ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र यादव को 12,876 मतों के अंतर से हराया। एमसीडी मामलों में उनकी भागीदारी, रही है इनके पिता आयुक्त का पद संभाल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications