कौन हैं कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित? क्या ले पाएंगे केजरीवाल से अपनी मां का बदला
Sandeep Dikshit News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार की देर रात 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को चुनावी समर में उतारा है। संदीप दीक्षित को कांग्रेस ने नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं।
संदीप दीक्षित कौन हैं?
कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। संदीप दीक्षित, दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे हैं। 15 अगस्त 1964 में जन्म संदीप दीक्षित एक शिक्षक रह चुके है। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि संदीप दीक्षित का विवाह मोना दीक्षित से हुआ है और उनकी एक बेटी है।

संदीप ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। साल 1989 में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आनंद (आईआरएमए) से ग्रामीण प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। जानकारों की मानें तो संदीप साल 2019 में उस वक्त चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने बिपिन रावत के व्यवहार की तुलना "सड़क पर गुंडे" से की थी। इसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी।
मां की हार का बदला लेंगे संदीप?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2013 में कांग्रेस नेता दिवंगत शीला दीक्षित को दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल से शिकस्त मिली थी। वहीं, अब केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को टिकट दिए जाने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या संदीप अपनी दिवंगत मां की हार का बदला ले पाएंगे?
केजरीवाल ने किया था राजनीति का आगाज
साल 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर चुनावी राजनीति में शानदार आगाज किया था। केजरीवाल की इस जीत ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया और शीला दीक्षित की मुख्यमंत्री के रूप में जो लोकप्रियता थी, वह कम होती चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications