दिल्‍ली में कब करवाई जाएगी आर्टिफिशियल बारिश? केजरीवाल सरकार के पर्यारवण मंत्री ने किया खुलासा

Delhi Pollution: दिल्‍ली के वायु प्रदूषण ने राजधानीवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। दिवाली के बाद से दिल्‍ली की आबो-हवा और जहरीली हो गई है। बुधवार को राजधानी की एयर क्‍वालिटी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार प्रदूषण को कम करने की कवायद कर रही है। वहीं अब दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्‍ली में प्रदूषण कम करने के लिए आर्टिफिशियल बारिश कब करवाई जाएगी।

delhi

मंगलवार को दिल्‍ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया दिल्‍ली में अगले दो-तीन दिन तक हवा की गति में ठहराव होगा जिसके बाद हवा की ग‍ति बढ़ने की संभावना है। इससे दिल्‍ली में वायु प्रदूषण में सुधार होने की उम्‍मीद है।

गोपाल राय ने आर्टिफिशियन बारिश के बारे में कहा अगले दो तीन दिनों तक वायु प्रदूषण के स्‍तर का निरीक्षण किया जाएगा जिसके बाद दिल्‍ली सरकार आर्टीफिशियल बारिश पर निर्णय लेगी।

पर्यावरण मंत्री ने कहा अगले तीन दिनों तक प्रदूषण के स्‍तर को देखा जाएगा अगर प्रदूषण का स्‍तर गंभीर+ की ओर बढ़ता है तो दिल्‍ली में निश्चित तौर पर ऑड-इवन या आर्टिफिशियल बारिश पर फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि दिवाली के दो दिन बाद बुधवार सुबह दिल्‍ली की एयर क्‍वालिटी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्‍ली में जहरीली धुंध से राहत पाने के लिए कृत्रिम बारिश का सहारा है, जिसके लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दो तीन बाद निरीक्षण के बाद अहम निर्णय ले सकती है।

बता दें 20 नवंबर से पहले केरजीवाल सरकार ने क्‍लाउड सीडिंग टेक्निक से आर्टिफिशियल बारिश कराने की बात बोली थी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसको लेकर आईआईटी कानपुर टीम के साथ मीटिंग भी की थी। हालांकि इसके लिए केंद्र सरकार से इसके लिए मंजूरी मिलनी बाकी है। ये पहले ही तय हो चुका है कि दिल्‍ली सरकार ही आर्टिफिशियल बारिश का पूरा खर्च वहन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+