'फरिश्ते योजना में कोई लिमिट नहीं है, 1.5 लाख की लिमिट हटा लें', अरविंंद केजरीवाल ने नितिन गडकरी से की अपील

New Delhi: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में देशभर में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना को शुरु करने का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि दिल्ली की फ़रिश्ते योजना से सीख लेकर केंद्र भी इसके बारे में सोच रहा है।

बता दें कि यह स्कीम सबसे पहले 14 मार्च 2024 को चंडीगढ़ में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत में शुरू हुई थी। इसके बाद इसे असम, पंजाब, हरियाणा और पुडुचेरी में लागू किया गया। इन राज्यों में सफलता मिलने के उपरांत इसे पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया गया है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, मुझे खुशी है कि दिल्ली की फ़रिश्ते योजना से सीख लेकर केंद्र भी इसके बारे में सोच रहा है। मेरा गडकरी जी से सिर्फ़ इतना अनुरोध है कि इस योजना से 1.5 लाख की लिमिट हटा लें। दुर्घटनाएं कभी कोई लिमिट देख कर नहीं होतीं। दिल्ली की हमारी फ़रिश्ते योजना में कोई लिमिट नहीं है।

उन्होंने कहा, दिल्ली में हमने 26,000 से ज्यादा लोगों की जानें फ़रिश्ते योजना के ज़रिए बचाई हैं। किसी की जान से ज़्यादा कीमती कुछ भी नहीं है।

कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम क्या है?

बता दें कि यह स्कीम सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को Hospital में भर्ती होने और इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत रजिस्टर्ड अस्पतालों में लागू होगी। इसके साथ ही दुर्घटना के बाद पीड़ितों को सात दिनों तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। इसमें कुल 1.5 लाख रुपये तक का खर्च कवर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+