Weather Updates: ठंड से कांप रही दिल्ली में आज Cold Day, आईएमडी ने जारी किया Yellow Alert

नई दिल्ली, 24 जनवरी। कड़कड़ाती ठंड की मार सह रही दिल्ली में आज कोल्ड डे रहेगा, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज राजधानी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूननतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की आशंका है तो वहीं आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। आज सुबह से ही राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। हालांकि बारिश के कारण दिल्ली के प्रदूषण में थोड़ी सी कमी आई है।

 'येलो अलर्ट' जारी

'येलो अलर्ट' जारी

मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, आज पूरे दिन दिल्ली में शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी से स्थिति के बदलने की आशंका है। गौरतलब है कि रविवार को जनवरी में बारिश ने दिल्ली में 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल के पहले महीने में अब तक राजधानी में 88.2 मिमी बारिश हो चुकी है।

भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका

भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका

आज दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है और इसी वजह से गलन बढ़ गई है।
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई है।

लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

हिमाचल में भी पिछले 24 घंटों में बर्फबारी हुई जिसके कारण 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 731 सड़कें बंद की गईं, 1,365 बिजली आपूर्ति योजनाएँ बाधित हुईं, 102 जलापूर्ति योजनाएँ बाधित, 3,220 बिजली आपूर्ति योजनाएँ बाधित हुईं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली- 289 AQI⁠ बहुत खराब
  • पंजाबी बाग- 301 AQI⁠ बहुत खराब
  • शादीपुर, दिल्ली-323 AQI⁠ बहुत खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-298 AQI⁠ बहुत खराब
  • अशोक विहार दिल्ली 242 AQI⁠ बहुत खराब
  • एनएसआईटी द्वारका, 201 AQI⁠ बहुत खराब
  • लोधी रोड, 262 AQI⁠ बहुत

Recommended Video

    Weather Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, Delhi में Yellow Alert जारी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+