Delhi Winter: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, आने वाले दिनों में मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 25 जनवरी: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम चरम पर है। शीत लहर से दिल्ली के लोग जूझते नजर आ रहे हैं। घर से बाहर निकलना भी सर्दी ने दुश्वार किया हुआ है। हालांकि दिल्ली सहित आसपास के राज्यों को बारिश से तो छुटाकार मिल गया है, लेकिन ठंड से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार का दिन दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आईएमडी के मुताबिक 2013 के बाद दिल्ली में इतनी सर्दी पड़ी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि आज दिनभर का तापमान अब तक दिसंबर और जनवरी महीने की तुलना में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। आज दिन में अधिकतम तापमान 11-12 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से कम है। कल तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
Delhi recorded a maximum temperature of 12.1°C today which was 10-12°C below normal temperature and the lowest in the season. Cold days will be prevalent in the coming days and night temperature will start falling further from tonight: IMD scientist RK Jenamani pic.twitter.com/TFyBDd3LU2
— ANI (@ANI) January 25, 2022
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज नौ साल में सबसे ठंडा जनवरी का दिन देखा गया, अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिरकर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 10-12 डिग्री सेल्सियस कम और इस मौसम में सबसे कम था। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और आज रात से रात के तापमान में और गिरावट शुरू होगी।
Weather
Updates:
दिल्ली
में
हफ्तेभर
रहेगी
कड़ाके
की
ठंड,
Yellow
Alert
जारी
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के राज्य ठंड से सिकुड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूरज के तो कई दिनों से दर्शन ही नहीं हो पा रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साल 2013 के बाद दिल्ली में इतनी तेज ठंड पड़ी है। इसी के साथ साल 1901 के बाद इस साल जनवरी में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड भी टूटा है।