Weather Delhi-NCR: फरवरी में ही तपेगी दिल्ली! पर अगले 48 घंटों में बारिश का 'यू-टर्न', IMD ने सबको चौंकाया
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की विदाई के बीच अब मौसम फिर से करवट लेने को तैयार है। IMD द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान (Weather Forecast) के मुताबिक, उत्तर भारत में एक्टिव हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिल्ली की हवाओं पर दिखने वाला है।
आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी (Rainfall) भी हो सकती है, जिससे तापमान (Temperature) में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर के आसमान का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा।

सुबह की शुरुआत हल्की धुंध (Mist) के साथ होगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान में बादलों का डेरा जमना शुरू हो जाएगा। इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है। दिन में हल्की गर्मी और रात को मौसम मिला-जुला रहेगा।
Weather In Delhi: 18 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
बुधवार का दिन दिल्ली वालों के लिए थोड़ा अलग हो सकता है। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। विभाग ने संभावना जताई है कि दोपहर या शाम के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी (Very light rain/drizzle) हो सकती है। अगर आप बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह बात ध्यान में रखें।
Weather In Delhi: 19 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
बूंदाबांदी के अगले ही दिन यानी गुरुवार को मौसम फिर से साफ होने की राह पर होगा। सुबह के समय थोड़ी धुंध जरूर रहेगी, लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से आसमान पूरी तरह साफ (Mainly clear sky) हो जाएगा। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है, लेकिन यह से के बीच ही बना रहेगा।
Weather In Delhi: 20 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
सप्ताह के अंत तक मौसम पूरी तरह शुष्क और स्थिर हो जाएगा। शुक्रवार को सुबह हल्की मिस्ट के बाद दिन भर खिली हुई धूप का आनंद लिया जा सकेगा। न्यूनतम तापमान से के बीच रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, बाहरी गतिविधियों और घूमने-फिरने के लिए यह दिन बिल्कुल मुफीद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications