Delhi Rains Forecast: राजधानी में होगी बारिश या रहेगा सूखा? जानिए यहां
Delhi Forecast Today: देश के कई राज्य इस वक्त भारी बारिश की चपेट में हैं, कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश ना होने की संभावना जताई है।
उसका कहना है कि राजधानी में आज बादलों का साया जरूर रहेगा लेकिन वो बरसेंगे नहीं,आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली -एनसीआर में 23 अगस्त तक अब मौसम ऐसा ही रहेगा यानी की बारिश नहीं होगी।

आज यहां न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।
तो वहीं दिल्ली से सटे पंजाब, हरियाणा में भी आज मौसम ड्राई ही रहेगा और बारिश नहीं होगी। वैसे बीते दिनों दिल्ली में जमकर बरसात हुई है और इस कारण राजधानी के प्रदूषण में कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 102 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 105 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 10 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 106 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -104 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश , राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं तमिलनाडु, डुबेगी, कराईकल, राजस्थान और केरल में आज बरसात हो सकती है।
केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका
जबकि बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, ओडिशा , महाराष्ट्र और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है तो वहीं असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी है। तो वहीं एक बार फिर से पहाड़ों पर मौसम के बिगड़ने का अनुमान है।
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
18 से 21 अगस्त तक उत्तराखंड और हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से मौसम विभाग ने सभी को सचेत रहने को कहा है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर ले लें।












Click it and Unblock the Notifications