दिल्ली के कई हिस्सों में जल संकट, सत्येंद्र जैन बोले- हरियाणा नहीं दे रहा हमारे हिस्से का पानी
नई दिल्ली, 17 मई: भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली के कई हिस्से पानी की कमी का सामना कर रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस बीच दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर पानी ना देने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि यमुना का जल स्तर भी नीचे गिर गया है, जिससे संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर लिखा, हरियाणा की ओर से छोड़े जा रहे पानी का निरीक्षण करने के लिए आज वजीराबाद बैराज का दौरा किया। हरियाणा की ओर से दिल्ली के लिए उसके हिस्सा का पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। यमुना का जल स्तर 674.5 फीट से गिरकर 66 फीट हो गया है, यानी ये 5.5 फीट (समुद्र लेवल से ऊपर) गिर गया है। ऐसे में हमारे डब्ल्यूटीपी में पानी का उत्पादन 60-70 एमजीडी कम हो गया है।
लोग लोहे की चैन से बांध रहे पानी के कैन
दिल्ली के कई हिस्सों में जल संकट गहराचा जा रहा है। ऐसे में पानी की टंकियों और बोर से पानी भरने के बाद लोग अपने पानी के कैन (डिब्बों) को जंजीर से बांध कर रख रहे हैं। दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी और वसंत विहार में पानी के डिब्बों को लोग बिना बांधे नहीं छोड़ रहे हैं कि कहीं कोई उठाकर ना ले जाए।
कुसुमपुर पहाड़ी और वसंत विहार के रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी के टैंकर भी आते हैं लेकिन यहां एक पानी का बोर हमारा सहारा है। अगर यह यहां नहीं होता तो बहुत बड़ा संकट हो जाता। यहा रहने वाली भानुमती का कहना है कि अगर हमारी बारी आने तक टैंकरों में पानी खत्म हो जाता है तो हमें कुछ नहीं मिलता है। पानी को कई बार लोगों के बीच झगड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में लोग अपने कैन और बाल्टी तक बांध कर रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications