Delhi Water Crisis: AAP मंत्री आतिशी ने यूपी और हरियाणा के सीएम को लिखा पत्र, की ये गुजारिश
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच राजधानीवासी भयंकर जल संकट झेल रहे हैं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में पानी की किल्लत दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं अब दिल्ली की जल मंत्री ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से मदद की गुहार लगाई है।
जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है और यूपी से दिल्ली को अगले एम माह तक अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करने की गुजारिश की है।

आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर एक महीने की अवधि के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली जल मंत्री आतिशी ने कहा गर्मी की वजह से पानी की मांग बढ़ गई है और दूसरी तरफ यमुना में जल स्तर कम हो गया है, जिसके कारण पानी का उत्पादन कम हो गया है। पिछले साल वजीराबाद तालाब में 674.5 फीट पानी था।
आतिशी ने कहा इतने अनुरोधों के बावजूद, केवल 671 फीट पानी छोड़ा गया है। वजीराबाद बैराज में पानी के कम स्तर के कारण सभी जल उपचार संयंत्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा हमने हरियाणा और यूपी सरकार से अधिक पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications