भारत बंद से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें थमीं, पंजाब के कई जिलों में रेल-यातायात बाधित, साउथ में भी प्रदर्शन
नई दिल्ली। सरकार के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज "भारत बंद" का आह्वान किया है। जिसके चलते भारी संख्या में किसान-प्रदर्शनकारी अपने बंद को सफल बनाने में जुटे हैं।संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा बंद को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम देने की अपील की गई है। मोर्चे की ओर से कहा गया है कि, सभी प्रदर्शनकारी सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक मुख्य-मुख्य रास्तों पर जुटेंगे। इसी वजह से दिल्ली में घुसने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई हाईवे जाम हो गए हैं। वहीं, पंजाब और दिल्ली का सफर कराने वाली ट्रेनें रोकनी पड़ गई हैं। दक्षिणी भारत के भी कई क्षेत्रों में भारत बंद का असर देखा जा रहा है।
Recommended Video
"भारत बंद" के असर से नोएडा के डीएनडी और दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। हाईवे पर बड़ी संख्या में कारें, ट्रक और बाइकें नजर आ रही हैं। न्यूज एजेंसी ने वीडियो जारी कर बताया कि, प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के कारण गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9 और NH-24 जाम हो गया है। यहां तस्वीरों में भी आप वहां के ताजा हालत देख सकते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम-दिल्ली वाले हाईवे पर जो वाहन दिख रहे हैं..वे जाम में फंसे हैं। गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया है। उधर, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर निगरानी की जा रही है।
अबू धाबी में अयोध्या जितना ही भव्य मंदिर बनाने का दावा, कम से कम 1000 साल होगी उम्र, देखिए वीडियो
खास बात यह है कि, किसान संगठनों के भारत बंद को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने सपोर्ट किया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज है, हालांकि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ वह प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रही है।
अब दिल्ली और उसके सीमावर्ती इलाकों में ही नहीं, बल्कि, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में भी बंद का असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। हैदराबाद-बेंगलुरु में भी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
#WATCH: संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज भारत बंद के ऐलान के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियां का लंबा जाम देखा गया। pic.twitter.com/8n2zMhxvdE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2021
पंजाब में भाकियू उग्राहां के सदस्यों ने पटियाला के पास ढाबलान गांव में हड़ताल करते हुए रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। यहां भारी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान इकट्ठा हुए हैं।
Massive traffic snarl seen at Gurugram-Delhi border as vehicles entering the national capital are being checked by Delhi Police and paramilitary jawans, in wake of Bharat Bandh called by farmer organisations today. pic.twitter.com/dclgkqp3X1
— ANI (@ANI) September 27, 2021
दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित है, क्योंकि लोग रेल पटरियों पर बैठे हैं। दिल्ली संभाग में 20 से ज्यादा जगहों पर जाम लगाया जा रहा है। नॉर्थ रेलवे की ओर से बताया गया कि, भारत बंद के चलते अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें बाधित हुई हैं।