दिल्ली में आग लगी: पेपर रोल गोदाम ढहा, फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं- VIDEO

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर, 2021: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में आग लगने की घटना हुई है। यहां पेपर रोल गोदाम में तड़के किसी वजह से आग लगी, जो कि काफी मशक्कत के बावजूद नहीं बुझी। दमकल विभाग का दस्ता आग बुझाने में जुटा है। बहरहाल, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां जुटी हैं। गोदाम मालिकों के मुताबिक, अभी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, अग्निकांड में गोदाम ढह गया है और आग काफी फैल गई है। दिल्ली फायर सर्विस की ओर से बताया गया कि, आग काबू करने की भरसक कोशिश की जा रही है।

delhi fire incident

हर्ष विहार इलाके के स्थानीय लोगों का कहना है कि, पेपर रोल गोदाम में आग आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी। आग लगने की वजह से गोदाम के आस-पास कई घंटों से काला धुआं छाया हुआ है और दुर्गंध आ रही है। एक बुजुर्ग ने कहा कि, वहां आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, क्‍योंकि यहां कई और गोदाम भी हैं।

दमकल विभाग के कर्मियों के मुताबिक, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो पाया कि, उक्त गोदाम 600-750 वर्ग गज में फैला हुआ है। वहां पर आग से बहुत नुकसान हुआ है, हालांकि किसी के हताहत होने का पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+