दिल्ली: तेज आंधी में छत पर गिरी पड़ोसी की दीवार, 19 साल के युवक की मौत, भाई और मां घायल
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम आई आंधी-बारिश ने 19 साल के एक युवक की जान ले ली। दरअसल, बुराड़ी के संत नगर में 19 साल का धर्मेंद्र अपने घर के ऊपर बने कमरे में बैठ कर पढ़ रहा था। आंधी की वजह से पड़ोसी की 8 फीट की दीवार टूटकर धमेंद्र की छत पर गिरी और छत टूट गई। हादसे में धमेंद्र, उसका भाई और मां जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Recommended Video

पड़ोसी की लापरवाही ने ली युवक की जान
धर्मेंद्र बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। पिता चंद्रपाल एक दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि घर के ऊपर करीब 8 फीट ऊंची दीवार पड़ोसी ने निकाली हुई थी और उसके ऊपर वैसे भी बिना चिनाई की हुई ईंटें रखी गई थीं। तेज आंधी में वह दीवार उनकी छत के ऊपर आ गिरी। इस दीवार और ईंटों से पहले भी खतरा था, जिसकी शिकायत इन्होंने पड़ोसी परिवार से कई बार की थी कि उन्हें हटा लिया जाए, लेकिन पड़ोसी ने उनकी बात अनसुनी कर दी थी।
दिल्ली में चली तेज हवाएं, हुई बारिश
आखिरकार इस दीवार के गिरने से छत टूट कर गिरी और परिवार के एक लड़के की मौत हो गई। बाकी दो सदस्य घायल है। फिलहाल, वजीराबाद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किसकी लापरवाही रही। बता दें, दिल्ली में बुधवार को तेज हवाएं चलने और बारिश होने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसके कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यातायात जाम हुआ। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर एक बड़ा होर्डिंग गिर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। निजामुद्दीन हाईवे पर भी एक सोलर पैनल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। शहर के कुछ और इलाकों में भी पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं।












Click it and Unblock the Notifications