VIRAL VIDEO: जब अपने बच्चे के लिए सांप से बीच सड़क पर लड़ गई चुहिया

नई दिल्ली। कहा जाता है कि जब कभी बच्चे पर किसी तरह का संकट आता है तो मां उसके सामने ढाल बन कर खड़ी हो जाती है। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां अथक प्रयास करती है। मां की ममता दुनिया की सबसे अटूट चीजों में से एक है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए सांप से भिड़ गई।

अपने बच्चे के लिए सांप से लड़ गई चुहिया

अपने बच्चे के लिए सांप से लड़ गई चुहिया

वहीं सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स इस मां की शक्ति को सलाम कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए सुशांता नंदा ने लिखा है कि यह सांप फिर कभी चुहिया के बच्चे के आसपास नहीं दिखेगा। धरती पर मातृत्व से बड़ा हथियार कुछ नहीं हो सकता है।

अंत में सांप बच्चे को छोड़कर भाग जाता है

अंत में सांप बच्चे को छोड़कर भाग जाता है

इस वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक सांप अपने मुंह में चुहिया के बच्चे को दबाकर भाग रहा है। लेकिन चुहिया अपने बच्चे को बचाने के लिए उस सांप से भिड़ गई। चुहिया सांप के पीछे-पीछे भागती है और फिर उससे लड़ने लगती है। चुहिया अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे के लिए सांप से भिड़ जाती है। पहले तो उसकी पूंछ पकड़ती है और फिर बाद मे उससे अपने बच्चे को छुड़वा के ही दम लेती है।

लोगों ने चुहिया को किया सलाम

सांप भी एक मां के आगे हार जाता है और चुहिया की हिम्मत को देखते हुए उसके बच्चे को छोड़कर वहां से भाग जाता है। थोड़ी देर सांप का पीछा करने के बाद चुहिया वापस अपने बच्चे के पास आ जाती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स इस मां को सलाम कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+