मोदी सरकार के मंत्री संतोष गंगवार और BJP सांसद सरोज पांडे को हुआ कोरोना, बड़े अस्पतालों में भर्ती

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से मचे कोहराम के चलते देश में स​क्रिय मरीजों की संख्या 12,63,136 हो गई। बीते रोज 1 लाख 60 हजार 694 नए मरीज मिले। आज केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में भी उनकी पत्नी समेत परिवार के 6 लोग संक्रमित हुए थे। गंगवार के अलावा बीजेपी सांसद सरोज पांडे भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

Union Minister Santosh Gangwar and BJP MP Saroj Pandey COVID 19 positive

Recommended Video

    Coronavirus India Update:Cabinet Minister Santosh Gangwar हुए Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    इन्हें भी हुआ कोरोना
    न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, बीजेपी सांसद सरोज पांडे को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। सरोज के मुताबिक, कल स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उन्होंने कहा कि, जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हों वे अपना-अपना कोरोना टेस्ट कराएं और क्वारंटाइन हो जाएं। इसी प्रकार मंत्री गंगवार ने भी कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गंगवार के मुताबिक, वे सबसे अलग हो गए हैं और उपचार ले रहे हैं।

    Union Minister Santosh Gangwar and BJP MP Saroj Pandey COVID 19 positive

    कुल आंकड़ा 1,36,89,453 हुआ
    भारत में कुल पॉजिटिल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं कोरोना महामारी से अब तक 1,71,058 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 12,64,698 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,22,53,697 है। देश में अब तक 10,85,33,085 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल तक (12 अप्रैल) कोरोना वायरस के लिए कुल 25,92,07,108 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,00,122 सैंपल टेस्ट कल यानी 12 अप्रैल को एक ही दिन में किए गए हैं।

    भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया
    भारत कोरोना संक्रमण के मामले में पहले दुनिया भर में तीसरे स्थान पर था और ब्राजील दूसरे स्थान पर। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत विश्व भर में संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+