नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस

नितिन गडकरी को उनके दिल्ली आवास पर फोन कॉल के जरिए धमकी मिली है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी की तलाश भी जारी है।

Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार फोन कॉल उनके दिल्ली आवास पर आया। मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बीती यानी 15 मई की शाम गडकरी के दिल्ली आवास पर फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मंत्री के स्टाफ ने पुलिस को दी थी। दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

बेलगाम जेल से दो बार मिल चुकी है धमकी

22 मार्च को भी गडकरी को बेलगाम जेल से फोन के जरिए जान से माने की धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले का नाम जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा था। यह वही शख्स था, जिसने 14 जनवरी को भी नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में फोन करके धमकी दी थी। नागपुर पुलिस ने बेलगाम जाकर स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन की मदद से जेल से छानबीन कर दो सिमकार्ड भी बरामद किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+