UBER में सफर के दौरान सुरक्षा होगी मजबूत, दिल्ली पुलिस के इस सुझाव पर कंपनी कर रही काम

UBER में यात्रा के दौरान अब सुरक्षा अधिक मजबूत होगी। क्योंकि कंपनी जल्द ही दिल्ली पुलिस के सुझाव पर ड्राइवरों को ऑनबोर्ड करने से पहले उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच करेगी।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उबर से ड्राइवरों को ऑनबोर्ड करने से पहले उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच करने को कहा है। दिल्ली पुलिस की तरफ से उबर को यह भी सुझाव दी गई है, वे ड्राइवरों के शराब सेवन के स्तर को जांचने का भी तंत्र विकसित करें, ताकि कैब में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

uber safety

उबर के सेफ्टी फीचर लॉन्च इवेंट में बोलते हुए दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त महेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के मामले में शराब पीकर गाड़ी चलाना एक प्रमुख कारक रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई ड्राइवर नशे में है तो आपके पास यह जानने के लिए किसी प्रकार का तंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उबर कैब के स्टीयरिंग में कुछ कर सके, जिससे ड्राइवरों में शराब के स्तर का पता चल सके तो और बढ़िया होगा।

भारद्वाज ने उबर से ड्राइवरों को ऑनबोर्ड करने से पहले उनके पिछले रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि उबर को यातायात नियमों के उल्लंघन के बारे में अधिसूचित करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। इसे दिल्ली पुलिस के साथ साझा भी किया जा सकता है। वहीं, इस मौके पर मौजूद उबर इंडिया और साउथ एशिया के सेफ्टी ऑपरेशंस के हेड सूरज नायर ने कहा कि कंपनी ने फीडबैक नोट कर लिया है। इसको लेकर कंपनी की तरफ से जल्द ही एक प्लान बनाया जाएगा।

इसके अलावा इस मौके पर उबर ने उपयोगकर्ताओं को अपनी यात्रा समाप्त करने के 30 मिनट बाद भी उनकी हेल्पलाइन पर कॉल करने की बात का समर्थन किया। उबर की डायरेक्टर कस्टमर एक्सपीरियंस फॉर इंडिया एंड साउथ एशिया मानसी चड्ढा ने कहा कि एक्सटेंडेड टाइमलाइन भारत में ही लॉन्च की गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने आपात स्थिति के दौरान अलर्ट भेजने के लिए एक एसओएस फीचर भी उपलब्ध कराया है। इस हैदराबाद में लाइव भी कर दिया गया है।

नायर ने यह भी कहा कि हम एसओएस सुविधाओं को एकीकृत करने के लिए अन्य राज्यों के पुलिस विभाग से बातचीत कर रहे हैं। क्योंकि हर राज्य के पुलिस विभाग की एक अलग तकनीकी संरचना होती है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में भी दिल्ली-6 की थोक मार्केट, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+