Delhi: JNU कैंपस से छात्राओं को अगवा करने का प्रयास, छात्र संघ ने दिया ये अल्टिमेटम

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो छात्राओं की किडनैपिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में जेएनयू छात्र संघ ने पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टिमेटम भी दिया है।

JNU

अक्सर विवादों में घिरे रहने वाला जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार सुर्खियों में छाया हुआ है। जेएनयूएसयू ने बुधवार को आरोप लगाया कि एक कार में कुछ नशे में धुत लोग परिसर में घुसे और दो छात्राओं की किडनैप करने की कोशिश की। जेएनयू सिक्योरिटी ऑफिस की तरफ से दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत की गई है। जिसमें पीछा करने, परेशान करने, किडनैप की कोशिश और शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया गया है।

इनता ही नहीं, जेएनयूएसयू ने अपने बयान में बताया कि जिन छात्राओं पर हमला किया गया, उनमें से एक की मेडिकल जांच भी हुई है। छात्र संघ ने कहा कि छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मुलाकात करेगा। कुलपति से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी मांग की। छात्र संघ का कहना है कि जेएनयू वीसी को भी दिल्ली पुलिस के पास हुई घटना की शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

आंदोलन की चेतावनी
वहीं, आरोप है कि छात्राओं की किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई कार हरियाणा नंबर की थी। घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे हुई। छात्र संघ ने अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+