'ये है दिल्ली की शिक्षा क्रांति', द्वारका में स्कूल के शिलान्यास के दौरान बोलीं आतिशी
Atishi Statement On Delhi: आम आदमी पार्टी सरकार की पहली प्राथमिकता शिक्षा है। दिल्ली में आप सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया। पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार द्वारा स्कूलों को विकसित किया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने द्वारका सेक्टर-19 में नए स्कूल का शिलान्यास किया।
शिलान्यास के दौरान स्कूल प्रशासन ने सीएम आतिशी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान आतिशी ने वहां मौजूद छात्रों से बातचीत की और स्थानीय लोगों से उनका हालचाल जाना। साथ ही कहा कि दिल्ली के सारे रूके हुए काम जल्द करवाए जाएंगे।

"पहले सरकारी स्कूल में बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ते थे"
इस दौरान सीएम आतिशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2015 में सरकारी स्कूल टीन टप्पर में चलते थे, टाट-पट्टी पर बैठ कर बच्चे पढ़ते थे। द्वारका में सबसे ज्यादा प्राईवेट स्कूल हैं लेकिन द्वारका Sector-19 का ये सरकारी स्कूल उनसे भी बेहतर होगा। 2000 से 2500 बच्चों की क्षमता वाले इस स्कूल में 104 कमरे, 3 Labs, 1 Library और एक Amphitheatre होगा जो बड़े बड़े प्राईवेट स्कूल में भी नहीं है। इस अत्याधुनिक स्कूल के बनने से आसपास के बच्चों को बहुत अधिक फायदा होगा।
"4 लाख बच्चों में सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया"
आतिशी ने कहा कि पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखिये तो दिल्ली के 4 लाख से ज्यादा बच्चों ने प्राईवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले लिया। सिर्फ इस साल के आंकड़े देखिये तो दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 2200 बच्चों ने IIT-JEE और NEET की परीक्षा पास की। ये है दिल्ली की शिक्षा क्रांति जो आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से आई है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा को नए स्कूल की सौगात दी। स्कूल विश्वस्तरीय आधुनिक शिक्षण सविधाओं से लैस है।












Click it and Unblock the Notifications