'दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बिल है, INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा', अमित शाह पर बरसे CM केजरीवाल

Arvind Kejriwal on Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली सेवा विधेयक पर अपना भाषण दिया। उन्होंने इस बिल को लेकर अपना तर्क दिया। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज लोक सभा में अमित शाह को दिल्ली वालों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोलते हुए सुना।

'अमित शाह के पास वाजिब तर्क नहीं'

उन्होंने कहा कि बिल का समर्थन करने के लिये उनके पास एक भी वाजिब तर्क नहीं है। बस इधर-उधर की फालतू बातें कर रहे थे। वो भी जानते हैं कि वो गलत कर रहे हैं। ये बिल दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम बनाने वाला बिल है। उन्हें बेबस और लाचार बनाने वाला बिल है। INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा।

दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बिल है: अरविंद केजरीवाल

'दिल्ली सरकार का मकसद सिर्फ लड़ना'

बता दें कि अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद सेवा करना नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं। समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार पाना नहीं, बल्कि अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर नियंत्रण हासिल करना है।

पंडित नेहरू की तारीफ में क्या बोले अमित शाह

अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष के गठबंधन बनाने के बाद भी नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा पीएम बनेंगे। लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर अमित शाह ने कहा कि मैं विपक्षी सांसदों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली के बारे में सोचें, अपने गठबंधन के बारे में नहीं। अमित शाह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, राजाजी, राजेंद्र प्रसाद और डॉ. आंबेडकर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के विरोध में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+