Delhi Traffic Advisory: मैदान पर चौके-छक्के, सड़क पर नो-एंट्री, आज भारत-नामीबिया की भिड़ंत, देख लें रूट
T20 World Cup 2026 Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए 10 फरवरी से ICC पुरुष टी20 विश्व कप का रोमांच शुरू हो चुका है, लेकिन असली उत्साह आज यानी 12 फरवरी को देखने को मिलेगा। राजधानी के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में आज, 12 फरवरी ग्रुप ए का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच खेला जाएगा। शाम 7:00 बजे शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं।
हजारों प्रशंसकों के उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए स्टेडियम के आसपास के प्रमुख इलाकों जैसे ITO, दिल्ली गेट और राजघाट के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। यदि आप कल मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम जा रहे हैं या इन रास्तों से गुजरने वाले हैं, तो रूट डायवर्जन, पार्किंग सीमाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी होना आपके लिए अनिवार्य है।

India vs Namibia: मैच का समय और दिल्ली शेड्यूल
अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान सुबह से देर रात तक विशेष सुरक्षा घेरा रहेगा।
- मैच की तारीख: 12 फरवरी 2026 (आज)।
- अन्य मैच की तारीखें: 13, 16, 18 फरवरी और 1 मार्च 2026।
- समय: मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। ट्रैफिक नियंत्रण मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले और खत्म होने के एक घंटे बाद तक बेहद सख्त रहेगा।
T20 World Cup Delhi Traffic Advisory: इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का 'रेड अलर्ट'
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मैच के दौरान इन प्रमुख मार्गों पर यातायात का भारी दबाव रहेगा, इसलिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें।
- बहादुरशाह जफर मार्ग: स्टेडियम के मुख्य द्वारों के कारण यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ होगी।
- राजघाट से दिल्ली गेट: इस पूरे स्ट्रेच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
- ITO मार्ग: दिल्ली गेट की ओर जाने वाले लूप पर जाम की स्थिति बन सकती है।
- तुर्कमान गेट और दरियागंज: पुरानी दिल्ली से जुड़ने वाले इन रास्तों पर ट्रैफिक धीमा रहेगा।
Ind vs Nam T20 Men's World Cup: पार्किंग और स्टेडियम एंट्री के सख्त नियम
स्टेडियम में प्रवेश के लिए अपनी टिकट पर लिखे गेट नंबर को ध्यान से पढ़ें-
पार्किंग (Parking): स्टेडियम के पास जनरल पार्किंग की सुविधा नहीं है। केवल वैध 'कार पार्किंग लेबल' वाले वाहनों को ही निर्धारित स्थान पर प्रवेश मिलेगा। लेबल को गाड़ी के फ्रंट शीशे पर साफ़ लगाना ज़रूरी है।
एंट्री गेट्स (Entry Points):
- दक्षिण गेट: बहादुरशाह जफर मार्ग की तरफ से प्रवेश।
- पूर्व गेट: जेएलएन (JLN) मार्ग की तरफ स्थित।
- पश्चिम गेट: पेट्रोल पंप के पास वाले हिस्से से एंट्री मिलेगी।
T20 World Cup Delhi Match: सुरक्षा अलर्ट, क्या साथ न ले जाएं?
स्टेडियम प्रशासन ने सुरक्षा जांच के दौरान कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया है:
- प्रतिबंधित वस्तुएं: किसी भी प्रकार का बैग, हेलमेट, पानी की बोतल, लाइटर, माचिस या नुकीली चीजें।
- इलेक्ट्रॉनिक्स: पावर बैंक, प्रोफेशनल कैमरा और अन्य बड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स वर्जित हैं।
Arun Jaitley Stadium: पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पहुंचने का सबसे आसान रास्ता
भीड़ और पार्किंग की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों को दिल्ली मेट्रो के इस्तेमाल की सलाह दी है। स्टेडियम के सबसे नजदीक दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन (वॉयलेट लाइन) और ITO मेट्रो स्टेशन हैं। यहां से एंट्री गेट पैदल दूरी पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications