बेल मिलेगी या बरकरार रहेगी जेल? सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार को अहम सुनवाई
Delhi Excise Policy Case केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को बेल मिलेगी या उनकी जेल बरकरार रहेगी? इसे लेकर बुधवार (14 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी।
शराब नीति केस में CBI की गिरफ्तारी और जमानत को लेकर केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट सुनवाई करेगा। केजरीवाल की याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच सुनवाई करेगी।

दरअसल, आप नेता मनीष सिसोदिया की मिली जमानत के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपनी रिहाई का इंतजार है। आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद हाल ही में केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट में भी चुनौती दी थी। हालांकि, वहां उन्हें राहत नहीं मिली थी।
इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला केस में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दिल्ली सीएम ने CBI की ओर से दर्ज केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ-साथ जमानत की याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की है।
इससे पहले सोमवार को शीर्ष अदालत ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी, केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी।
मालूम हो कि केजरीवाल को ईडी वाले मामले में पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब उन्हें सीबीआई वाले केस में राहत का कई दिनों से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications