दिल्ली सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप- LG ने गैरकानूनी ढंग से कटवा डाले 1100 पेड़, AAP ने इस्तीफे की मांग
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में काटे गए पेड़ों के बारे में उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में 1100 पेड़ गैरकानूनी तरीके से कटवा डाले हैं।
मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस में ये खुलासा करते हुए एलजी द्वारा लिखे गए मेल को भी साक्षा किया, जिसके आधार पर सौरभ भारद्वाज ने ये दावा किया।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग की है, उन पर दक्षिणी रिज क्षेत्र में 1,100 पेड़ों की कटाई में शामिल होने का आरोप लगाया है।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा डीडीए के एक अधिकारी के ईमेल से पता चला है कि एलजी सक्सेना ने साइट का दौरा किया था और कथित तौर पर पेड़ों को काटने की अनुमति दी थी। हालांकि, डीडीए अधिकारियों को पता था कि उनके पास इन 1100 पेड़ों को हटाने के लिए उचित प्राधिकरण नहीं था।
गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 1100 पेड़ों की अवैध कटाई के मामले की अवमानना के तहत सुनवाई की। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के रिज इलाके में पेड़ों की अनाधिकृत कटाई पर चिंता जताई थी और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से मंजूरी प्रक्रिया के बारे में सवाल किया है। कोर्ट ने पूछा कि क्या दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) जो डीडीए के अध्यक्ष भी हैं, ने पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी।
जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने डीडीए के कार्यकारी अभियंता समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पेड़ों की कटाई का पूरा दोष उन पर मढ़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications