एमसीडी से सुप्रीम कोर्ट नाखुश, पूछा- जब आज सुनवाई होनी थी तो आप शाहीन बाग क्यों पहुंचे
नई दिल्ली, 9 मई: एमसीडी के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। सोमवार सुबह एमसीडी के लोग शाहीन बाग में बुल्डोजर लेकर पहुंच गए, जिसका भारी विरोध हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से इस कार्रवाई को लेकर सवाल किया कि जब आज अदालत में इस मामले पर सुनवाई की तारीख थी तो आपने शाहीन बाग में कथित अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए अपना अभियान क्यों शुरू किया।
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी से सवाल किया है कि जब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का मामला पहले से कोर्ट में है और आज इस पर सुनवाई के लिए तारीख दी गई है तो तो फिर बुलडोजर लेकर आप वहां क्यों पहुंच गए। शाहीन बाग में कथित अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है।
एमसीडी की टीम आज शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए पहुंची थी। एमसीडी के कई बुलडोजर सोमवार को कथित अवैध निर्माण को गिराने के लिए शाहीन बाग में पहुंचे लेकिन एमसीडी और पुलिस को स्थानीय लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आम लोगों के विरोध के चलते दोपहर को एमसीडी ने अपने अभियान को रोक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications